देहरादून : आईपीएल 2023 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने दिल्ली की टीम को 9 रन से हरा दिया। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 198 रन का टारगेट दिया। दिल्ली के लिए मिचेल मार्श और फिल सॉल्ट ही विकेट पर बल्लेबाजी कर सके, लेकिन उनके अलावा बाकी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए.
दिल्ली कैपिटल्स हार गई
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे तो उनके बाद फिल साल्ट और मिशेल मार्श का नंबर आया. ये दोनों बल्लेबाज जब खेल रहे थे तब दिल्ली की जीत तय लग रही थी, लेकिन मार्श के आउट होते ही दिल्ली की बल्लेबाजी चरमरा गई.सॉल्ट ने 59 रन और मॉर्श ने 63 रन बनाए। मनीष पांडे सिर्फ 1 रन ही बना पाए। प्रियम गर्ग ने 12 रन, सरफराज खान ने 9 रनों का योगदान दिया। अंत में अक्षर पटेल ने जरूर बडे़ स्ट्रोक लगाने की कोशिश की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिल पाए। उन्होंने 29 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, टी नटराजन और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। साथ ही 2 विकेट मयंक मारकंडे के खाते में गए।
हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जबकि मयंक अग्रवाल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने 10 रन का योगदान दिया। कप्तान एडेन मार्करम ने सिर्फ 8 रन बनाए, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 36 गेंदों पर 12 चौके और 1 लंबा छक्का लगाया।अंत में हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 27 गेंदों में 53 रन बनाए। वहीं, समद ने 28 रनों का योगदान दिया। इन खिलाड़ियों की वजह से ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना पाई।
इन दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड है
आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 23 मैच खेले गए हैं, जिसमें से दिल्ली ने 11 मैच जीते हैं और हैदराबाद की टीम ने 12 मैच जीते हैं। वहीं, हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में साल 2016 में खिताब जीता था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है।

