पौड़ी : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से उत्तराखंड को अनूठी सौगात दी है. उन्होंने पौड़ी नगर में माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) व प्लेनेटोरियम (तारामंडल) के निर्माण हेतु 4.62 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि जारी की है। इन दोनों संस्थानों के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे वह अपनी सांसद निधि व अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे.
बलूनी ने कहा कि प्रदेश के गणमान्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले में उत्साह दिखाया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार इस परिसर में शैक्षिक, सूचनात्मक और रोचक गतिविधियों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी और जो भी आवश्यकता होगी राज्य सरकार द्वारा पूरी की जाएगी। बलूनी ने मुख्यमंत्री की सद्भावना के लिए आभार व्यक्त किया है।
सांसद बलूनी ने कहा कि यह प्रदेश का पहला और अखंड भारत स्तर पर अनूठा केंद्र होगा जहां खगोल विज्ञान और भूगोल, इतिहास और संस्कृति को एक स्थान पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय की चोटियों के स्पष्ट मनोरम दृश्य के साथ पौड़ी शहर की अपनी अनूठी स्थलाकृति है।
जो पौड़ी नगर को एक तारामंडल और एक पहाड़ी संग्रहालय के संयुक्त निर्माण के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। जो भविष्य में भारत और विदेशों में खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों की पसंदीदा जगह बनेगी।
सांसद बलूनी ने कहा कि भविष्य में ये दोनों संस्थान विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय होंगे। वे शैक्षिक भ्रमण के दौरान अपने अनेक कौतुहलों व प्रश्नों का समाधान यहां प्राप्त करेंगे, साथ ही पौड़ी नगर में पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस केन्द्र को अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास किये जायेंगे। इस बहुउद्देश्यीय संस्थान में गेस्ट हाउस, जैव विविधता, नॉलेज पार्क और साइंस पार्क भी विकसित किए जाएंगे।
7 मई से आगे की यात्रा के लिए 1 मई को हेली टिकट की बुकिंग के लिए पोर्टल खुलेगा


Recent Comments