नैनीताल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की आज 100वीं कड़ी थी. इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे और लोगों के बीच ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को ‘मन की बात’ कहा जाता है, लेकिन असल में यह ‘जन जन की बात’ है. बताया जाता है कि इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने सभी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है.

सीएम ने नैनीताल में की शिरकत: नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी को सभी के साथ सुना. नैनीताल के डीएसए (जिला खेल अकादमी) खेल मैदान में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.कार्यक्रम में नैनीताल के स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आम लोगों ने कार्यक्रम स्थल के अलावा गांधीचौक, माल रोड सहित अन्य जगहों पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना. वहीं मन की बात कार्यक्रम सभी मंडल बूथ स्तर पर लोगों के बीच सुना गया.

जानिए सीएम धामी ने क्या कहा: ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जो बड़े गर्व की बात है. इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने सभी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य को बेहतर बनाने के लिए भी कई प्रयास किए हैं, जो सराहनीय है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड को लेकर हमेशा सतर्क रहे हैं. उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हमेशा राज्य के विभिन्न विषयों को उठाया है। इस बार भी वह हिमालय की रक्षा को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण हिमालय के संरक्षण और संवर्धन की अत्यंत आवश्यकता है।

जौनसार बावर : नम आंखों से चालदा महासू महाराज को दी गई विदाई