मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की अपील पर गुजरात हाईकोर्ट आज अहम सुनवाई करेगा. दोपहर 2.30 बजे जस्टिस हेमंत एम प्राच्छक की कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी.

29 अप्रैल को हुई सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कई फैसलों का हवाला देते हुए राहुल गांधी की ओर से दलीलें पेश कीं. जिसमें उन्होंने हाईकोर्ट से कहा कि यह गंभीर अपराध नहीं है। ऐसे में सजा पर रोक लगनी चाहिए.’ सिंघवी ने यह भी कहा कि नहीं तो हमारे मुवक्किल (राहुल गांधी) का राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा. सिंघवी ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, भाजपा नेता हार्दिक पटेल, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का भी जिक्र किया।