डोईवाला : कोतवाली क्षेत्र के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप कोठारी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिला. सभासद राजेश भट्ट ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवक की पहचान 26 वर्षीय धर्मेंद्र गैरोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वह वर्तमान में जौलीग्रांट में किराए के मकान में रह रहा था।
युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं : डोईवाला कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि युवक की मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। एक विशेषज्ञ और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया: उधर, कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास एक युवक का शव मिलने के बाद सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यह इलाका बेहद संवेदनशील है। पुलिस जिन दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है उनसे युवक की मौत के बारे में खुलासा होने की उम्मीद है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर होगा गुजरात और दिल्ली के बीच मुकाबला , जानिए मौसम का हाल

