मसूरी। मसूरी के समीप तूनेटा ग्राम सभा स्थित नाग मंदिर में दर्शन कर जोड़ी से अगलाड़ थत्यूड मोटर मार्ग को जोड़ने वाली संपर्क सड़क के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने की है.

धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ग्राम सभा तुनेटा स्थित नाग देवता मंदिर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र व लोक नृत्य तांदी से उनका जोरदार स्वागत किया. इस बीच ग्रामीणों ने धनोल्टी विधायक को मांग पत्र सौंपा।

24 अप्रैल से 3 मई तक ग्राम सभा तुनेटा जोड़ी में मूर्ति स्थापना एवं पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।ऐसा माना जाता है कि यह प्राचीन मंदिर यहां मांगी गई मन्नतें पूरी करता है और दूर-दूर से लोग यहां नाग देवता की पूजा करने आते हैं। मौके पर पहुंचे धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि नाग देवता की पूरे क्षेत्र में बहुत मान्यता है। उन्होंने ग्रामीणों को बधाई दी कि उन्होंने अपने प्रयासों से नाग देवता का नया मंदिर बनाया व उसमें मूर्ति की स्थापना की।

इस मौके पर उन्होंने अन्य ग्रामीणों के मांग पत्र पर कहा कि जोड़ी गांव को अगलाड़ थत्यूड मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए वे अपने स्तर पर व्यवस्था करेंगे, ताकि यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील रौछेला ने विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया है और एक समिति का गठन किया गया है जो मंदिर निर्माण की देखरेख कर रही है.

इस मौके पर भाजपा मंडल मंत्री जयपाल कैरवाण, प्रवीण पंवार, विरेंद्र सिंह पंवार, भीम सिंह, सूर्जन सिंह, पूरण सिंह, सोमवीर सिंह, रमेश डंगवाल, अनिल, मुकेश, राजेंद्र, बिजेंद्र, प्रवीण, सबल सिंह, नरेंद्र सिंह, भरत सिंह सहित ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रहीं।

शरद पवार ने NCP अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया