कप्तान लोकेश राहुल और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की चोटों से कमजोर लखनऊ सुपरजायंट्स को बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी करने वाले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से सावधान रहना होगा। सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर आउट हो गई।
राहुल आरसीबी के खिलाफ इस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी दाहिनी जांघ में चोट लगी है। रविवार को नेट्स में गेंदबाजी करते समय फिसलने के बाद उनादकट को चोट लग गई थी। इन दोनों खिलाड़ियों की चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चला है लेकिन आरसीबी के खिलाफ राहुल 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया लेकिन खाता नहीं खोल सके। चेन्नई के खिलाफ मैच में उनका खेलना संदिग्ध है।
काइल मायर्स, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पंंड्या ने पिछले मैचों में लखनऊ के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन राहुल ने पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद रन बनाने के लिए संघर्ष किया है। लखनऊ की टीम ने जहां 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीता था, वहीं सोमवार को उनकी टीम आरसीबी के खिलाफ एक छोटा सा लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई।
लखनऊ ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट पर 257 रन बनाए और 56 रन से जीत दर्ज की। मायर्स, आयुष बडोनी, स्टोइनिस, पूरन, नवीन उल हक और यश ठाकुर ने उस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन आरसीबी के खिलाफ उनके सभी खिलाड़ी विफल रहे। लखनऊ की टीम दबाव में बिखर जाती है जो उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
वे वर्तमान में नौ मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन आरसीबी से हार ने उनके मनोबल को कम किया होगा।
राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के हाथों हार के बाद चेन्नई इस मैच में उतरेगी लेकिन उसकी वापसी करने की क्षमता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन में उनकी ज्यादातर जीत में अहम भूमिका निभाई है और अगर राहुल बुधवार के मैच में नहीं खेल पाते हैं तो वह इसका फायदा उठाना चाहेंगे।
चेन्नई बल्ले से न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे पर काफी निर्भर रही है जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 144.25 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 92 रन बनाए थे लेकिन उनकी टीम उनके 200 रनों के स्कोर का बचाव नहीं कर पाई थी। रुतुराज गायकवाड, रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे किसी भी दिन अच्छी पारी खेलने में सक्षम हैं।
आज आमने-सामने होंगे रोहित शर्मा और शिखर धवन, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल 2023 का 46वां मैच आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला मैच जीतकर मैदान में उतर रही हैं। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को हराया, जबकि पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आज के मैच से पहले आइए जानते हैं संभावित प्लेइंग इलेवन और दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड।
आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें 30 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इस बीच दोनों टीमें बराबरी पर हैं। पंजाब और मुंबई दोनों ने 15-15 मैच जीते हैं। अब तक ये दोनों टीमें आईपीएल 2023 में एक बार भिड़ चुकी हैं। जिसमें पंजाब ने 13 रन से जीत दर्ज की।

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम 8 अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। उसने 8 में से 4 मैच जीते हैं। वहीं, पंजाब किंग्स की बात करें तो उसने 9 में से 5 मैच जीते हैं और वह छठे स्थान पर है। पंजाब किंग्स के खाते में कुल 10 अंक हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल बधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ
पंजाब किंग्स: अथर्व तायदे, शिखर धवन, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर
उत्तराखंड में मिले कोरोना के 61 नए मरीज , कोरोना से एक व्यक्ति की मौत

