मसूरी। मसूरी के सेंट लॉरेंस हाई स्कूल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक सैमुअल चंद्र को 16 मई से झारखंड के जमशेदपुर में होने वाली आईबीएफएफ नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए रेफरी नियुक्त किया गया है। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों की महिला व पुरुष टीमों के 250 प्रतियोगी भाग लेंगे। जिसमें उत्तराखंड की महिला व पुरुष टीम भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
आईबीएफएफ के नेशनल रेफरी कोऑर्डिनेटर मजीथ गोखुलन ने यह जानकारी दी है। उत्तराखंड रेफरी समन्वयक सैमुअल चंद्र ने बताया कि उनके साथ सेंट लॉरेंस की बास्केटबॉल कोच शिखा नेगी को हाल ही में आयोजित उत्तर क्षेत्र और मध्य क्षेत्र फुटबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रेफरी नियुक्त किया गया है।जो कि गर्व की बात है। क्योंकि वह उत्तराखंड के पहले नेशनल रेफरी होंगे। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मण झूला में कार्यरत महिपाल सिंह को भी पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रेफरी के रूप में चुना गया है।


Recent Comments