पौड़ी : तहसील क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला घर से लापता हो गयी. इस मामले में बुजुर्ग महिला के पुत्र ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है. जिसके बाद राजस्व पुलिस ने बुजुर्ग महिला की तलाश शुरू कर दी है. वहीं बुजुर्ग महिला के बेटे ने कहा कि इन दिनों गांव के आसपास जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है. जिसके बाद जंगल में भी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

राजस्व पुलिस को दी तहरीर के अनुसार पौड़ी तहसील के पट्टी बनेलस्यूं के गांव फल्दाकोट निवासी ने बताया कि उसकी मां 30 अप्रैल की शाम से बिना किसी को बताए घर से निकली थी. उन्होंने कहा कि 73 वर्षीय मां की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। बताया जाता है कि परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है।कहा कि इन दिनों क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। इस वजह से उन्होंने आसपास के इलाकों और गांव के जंगलों में बुजुर्ग की तलाश की. काफी तलाश करने के बाद भी बुजुर्ग महिला का कोई पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोगों के बिना बताए घर से निकलने का यह पहला मामला है।

खालीउन्होंने राजस्व पुलिस से जल्द तलाश करने की मांग उठाई है. वहीं नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री ने बताया कि बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी दर्ज कर दी गई है. साथ ही राजस्व पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है. कहा कि आसपास के क्षेत्रों में सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना प्रसारित की गई.

7th आईबीएफएफ नेशनल ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता में सैमुअल चंद्र, शिखा नेगी व महिपाल सिंह रेफरी नियुक्त