विकासनगर : महमूदनगर बस्ती में एक घर के आंगन में खेल रहे चार साल के बच्चे को परिजनों के बीच से गुलदार उठा ले गया. लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने जंगल में उसका पीछा किया लेकिन बच्चा और गुलदार कहीं नहीं मिले। उधर, सूचना मिलते ही तहसीलदार, सहसपुर पुलिस व वन विभाग की टीम ने जंगल में कांबिंग शुरू कर दी.
आबादी से सटे बगीचे में एक बच्चे का शव मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर निरोधात्मक कार्रवाई की है। कालसी वन प्रमंडल के चौहड़पुर परिक्षेत्र के शंकरपुर ग्राम पंचायत में शनिवार की शाम साढ़े सात बजे जिशान का चार वर्षीय पुत्र अहसन घर के आंगन में खेल रहा था. इस दौरान परिजन भी वहां मौजूद रहे।

अचानक एक गुलदार वहां आया और अहसान पर झपट पड़ा। यह देख परिजनों में दहशत फैल गई। वे शोर मचाने लगे। जिससे अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। तब तक गुलदार बच्चे को लेकर जंगल चला गया। ग्रामीण भी जंगल में इधर-उधर गए लेकिन वहां गुलदार और बच्चा नजर नहीं आया।
प्रदर्शन के आधार पर होंगे नौकरशाहों के तबादले, सीएम ने मांगा फीडबैक, दूसरे पखवाड़े में होंगे फेरबदल

