टिहरी : रविवार रात टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। जौनपुर प्रखंड के थत्यूड़-कांडा-जाख मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन सड़क पर पलट कर हादसे का शिकार हो गया. कार में 20 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना रात करीब आठ बजे की है। सभी लोग थत्यूड़ भद्रराज देवता मेले से अपने गांव लौट रहे थे। तभी कांडा जाख गांव से दो किमी पहले पिकअप वाहन क्रमांक यूके 16 सीए 0357 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई।
इस हादसे में कांडा जाखगांव की प्रिया असवाल( 26) पत्नी जगत सिंह असवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रीमा 18 वर्ष, पुत्री रणदीप ग्राम मथौली, शिवानी 17 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह निवासी कांडा जाख, सुनील 15 वर्ष पुत्र रण दीप, मनीष 15 वर्ष पुत्र सुंदर सिंह, पायल 16 वर्ष पुत्री प्रताप सिंह, जसपाल 24 वर्ष पुत्र बलबीर सिंह निवासी कांडा जाख घायल हुए हैं । घायलों को 108 व निजी वाहन से सीएचसी थत्यूड़ में भर्ती कराया गया।

