श्रीनगर: चारधाम यात्रा से लौट रहे एक वाहन की देवप्रयाग के पास दुर्घटना हो गई. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों व देवप्रयाग विधायक के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. ये सभी यात्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। जिससे देर रात उनके साथ यह हादसा हो गया।
दरअसल, चारधाम यात्रा से लौट रहे राजस्थान के यात्रियों का एक वाहन बद्रीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग ब्यासी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी भी उसी समय से गुजर रहे थे, जब वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे को देखते ही देवप्रयाग विधायक खुद यात्रियों की मदद के लिए आगे आए।
उन्होंने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, विधायक ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री ऋषिकेश की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर वाहन पलट गया। जो राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे है।

