उत्तरकाशी : जिले के 75 इंटर कॉलेजों और 52 माध्यमिक विद्यालयों के 10वीं से 12वीं कक्षा के करीब 12 हजार छात्र-छात्राएं अपने स्कूल में मूल निवास, स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे. बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार उत्तरकाशी में शिक्षा विभाग व संबंधित एसडीएम के साथ “अपणों स्कूल,अपणु प्रमाण” पर बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपणों स्कूल,अपणु प्रमाण पत्र को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं सम्बंधित प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रमाण पत्र बनाने में अपेक्षित सहयोग लिया जाय।11वीं औऱ 12वीं के छात्र-छात्राओं के अलावा दसवीं के बच्चों के भी उक्त प्रमाण पत्र बनाएं जाय . जिलाधिकारी ने कहा कि 16 मई तक सभी बच्चों से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर लिए जाएं।

तत्पश्चात 17 मई को इंटर कॉलेज एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिविर लगाकर मिशन मोड पर प्रमाण पत्र बनवाये जाये. जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक एवं जिला समन्वयक सीएससी को निर्देश दिया कि वे अध्ययनरत छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए प्रत्येक कॉलेज में एक सीएससी टीम भेजें।

बैठक में सीडीओ गौरव कुमार,एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएन काला,जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, एवं वर्चुअल माध्यम से एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार,एसडीएम पुरोला देवानन्द शर्मा व प्रखंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे.

वरिष्ठ राज्य निर्माण आंदोलनकारी एवं राज्य की पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष आदरणीय सुशीला बलूनी के निधन पर आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया