आज सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह पांच बजे आया और इसकी जमीन में गहराई 10 किमी बताई जा रही है. रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-पश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
भूकंप कैसे आते हैं?
भूकंप का मुख्य कारण पृथ्वी के अंदर प्लेटों का आपस में टकराना है। पृथ्वी के अंदर सात प्लेटें हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी बिंदु पर टकराती हैं तो फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं।
सतह के कोण के कारण वहां दबाव बढ़ जाता है और प्लेटें टूटने लगती हैं। जैसे ही ये प्लेटें टूटती हैं, अंदर की ऊर्जा अपना रास्ता खोज लेती है, जिससे पृथ्वी हिलती है और जिसे हम भूकंप कहते हैं।


Recent Comments