आईपीएल 2023 के 55वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके ही घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में 9 विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

यशस्वी ने 47 गेंदों पर 98 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए। संजू सैमसन 48 रन बनाकर नाबाद रहे। जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल हैं. कोलकाता के गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिल सका। जिसमें जॉस बटलर बिना खाता खोले रनआउट हो गये . लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने केकेआर के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और उनकी जमकर धुनाई की.

यशस्वी की शानदार पारी
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मैच के नायक रहे क्योंकि वह सिर्फ 2 रन से शतक से चूक गए। लेकिन इससे पहले जायसवाल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था. यशस्वी ने महज 13 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छू लिया। यशस्वी ने पहले ओवर में 26 रन बटोरे।

कोलकाता की पारी

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को जीत के लिए 150 रन का टारगेट दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए। इस बीच वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने भी 2 विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा को एक सफलता मिली। जिससे कोलकाता की टीम 8 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी.

पुलिस ने 24 घंटे में मसूरी में दो स्कूटी चोरों को गिरफ्तार किया