देहरादून : मुख्य वन संरक्षक को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वन्य जीवों के हमले की घटनाओं को रोकने के प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रभावी उपाय करने को कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सांय क्षेत्र में हाल ही में पौड़ी व सहसपुर आदि स्थानों पर आदमखोर बाघ/गुलदार द्वारा किये गये हमले में हुई बच्चे व अन्य लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने मुख्य वन संरक्षक अनूप मलिक को दूरभाष पर प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिये.

मुख्यमंत्री ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वन राजस्व और पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग की जिम्मेदारी है कि वह जंगली जानवरों के हमले से लोगों की जान-माल की रक्षा करे. इस संबंध में विभागीय स्तर पर कार्रवाई कर लोगों में व्याप्त भय को दूर करने के तत्काल प्रयास किए जाएं।

पर्यटन को देहरादून और मसूरी में पंख लगेंगे ,मसूरी ईको पार्क के माध्यम से एक नया पर्यटक आकर्षण बनाने जा रहा है