हल्द्वानी। कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेसियों ने मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया और बजरंगी बली के नारे लगाए. कांग्रेसियों ने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखा दिया है।

रामलीला महोल्ला स्थित हनुमान मंदिर में एकजुट हुए कांग्रेसी। सभी ने मिलकर हनुमान जी की पूजा की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी देवी-देवताओं के नाम पर नफरत की राजनीति कर रही है. भाजपा को जनता के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि बजरंग बली की कृपा से कांग्रेस को सत्ता मिली और भाजपा चुनाव हार गई। वहीं प्रकाश पांडे, गोविंद बिष्ट, राजेंद्र सुयाल, भोला दत्त भट्ट, हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र खनवाल, जगमोहन सिंह, ललित पांडे, संदीप भैंसोड़ा, जसविंदर सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, हिमांशु मेर, एनबी गुणवंत, मधु सांगुड़ी, विमला सांगुड़ी आदि थे ।

गोलपार में कांग्रेसियों ने विजयोत्सव मनाने के लिए हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान हेमंत बगड़वाल, हरेंद्र क्वीरा, राजेंद्र खनवाल, अर्जुन बिष्ट, नीरज रैकवाल, महिपाल रैकवाल, संदीप जोशी, राम सिंह नगरकोटी, देवेंद्र सिंह नौला, राकेश पवार, जगदीश रैकवाल आदि मौजूद रहे।

मसूरी : कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने पटाखे और मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न