देहरादून के आजाद मैदान में आज पार्वतीय नाट्य मंथ की ओर से बीर भड़ माधो सिंह भण्डारी 428 वी वर्ष गाँठ मनाई गई। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित् करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर पर्वतीय नाट्य मंच ने माधो सिंह भण्डारी का नाटक मंचन किया गया, काफी लोग नाट्य देखने के लिए पहुंचे, लोगो मे काफी उत्साह देखा गया।
पर्वतीय नाट्य मंच पिछले काफ़ी समय से माधो सिंह पर नाट्य मंचन कर रहे है कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र रावत बताते है की हम लोग पिछले कई वर्षों से वीर भड़ माधो सिंह पर कार्यक्रम कर रहे है । उन्होंने कहा की हमारा प्रयास रहता है की हम वीर माधो सिंह के बारे में लोगो को ज़्यदा से ज्यादा बताएँ।
आपको बताते चले है हम अभी वीर भड़ माधो सिंह भण्डारी की 428 वी जयंती मना रहे है।
कार्यकर्म के आयोजक वीर सिंह ने कहा हमे अपनी मात्र भाषा और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए और पर्वतीय नाट्य मंच की सरहाना करते हुए कहा कि ये बहुत अच्छा काम कर रहे है लोगो को अपने गढ़ सपूतों के बारे मे जनता को जागरूक कर रहे है।
इस अवसर पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ,वीर सिंह पंवार, विक्रम सिंह नेगी विधायक प्रताप नगर, सुभाष रमोला, गिरिराज उनियाल, गीता रावत, संजय कुमोला , गीता उनियाल , अध्यक्ष – बलदेव सिंह राणा ,संयोजक – राजेंद्र सिंह रावत , कार्यक्रम व्यवस्थापक – अनिल शर्मा ,महासचिव – राकेश पुंडीर ,सह सचिव – सरस्वती रावत ,प्रचार प्रसार सचिव- उत्तम नेगी
( पर्वतीय नाट्य मंच – मुंबई )आदि लोग मौजूद रहे।
मसूरी अपडेट: 22 मई तक बुझेगी मसूरी की प्यास, यमुना-मसूरी पेयजल पम्पिंग योजना का सफल परीक्षण

