इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 62वां मैच आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की टीम के लिए यह मैच अहम है। अगर गुजरात की टीम यह मैच जीत जाती है तो वह आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह मैच महज एक औपचारिकता है।
एडेन मार्कराम की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल है। आइए आपको इस मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।
गुजरात टाइटंस शीर्ष पर है
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही। इस सीजन की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो गुजरात की टीम टॉप पर है। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में गुजरात ने 12 मैच खेले हैं जिसमें उसने 8 जीते और 4 हारे हैं। हार्दिक की टीम 16 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे सिर्फ एक जीत की दरकार है।
SRH प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
आईपीएल 2023 के बाकी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ खास नहीं बचा है। हैदराबाद की टीम ने इस साल बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जिससे टीम नौवें स्थान पर है। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। हैदराबाद को इस सीजन में अभी 3 मैच और खेलने हैं।अगर मार्कराम की टीम अपने बाकी बचे तीन मैच जीत जाती है तो उसका अभियान 14 अंकों के साथ समाप्त हो जाएगा। जो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं है। सनराइजर्स ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीते और 7 हारे हैं। टीम 8 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, मयंक मारकंडे.

