पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाके धारचूला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तैनात गार्ड ने बैंक मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल आग लगा दी थी भारतीय स्टेट बैंक के बैंक मैनेजर की इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गयी. . छुट्टी नहीं मिलने पर छह मई को बैंक के सुरक्षा गार्ड ने बैंक मैनेजर के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.
मूल रूप से मुंगेर (बिहार) के रहने वाले 57 वर्षीय मोहम्मद ओवेश पुत्र शौकत अली धारचूला में एसबीआई के ब्रांच मैनेजर थे। 6 मई को हरिद्वार के भगवानपुर निवासी सुरक्षा गार्ड दीपक छेत्री ने बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवेश को बैंक के अंदर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी. जिससे बैंक मैनेजर 40 प्रतिशत झुलस गया। जिसके बाद मोहम्मद ओवेश को इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धारचूला कुंवर सिंह रावत ने बताया कि स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गयी. आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं को और बढ़ाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
19 मई को मसूरी के 200 साल पूरे होने पर होगा भव्य समारोह का आयोजन – नगर पालिका अध्यक्ष गुप्ता।


Recent Comments