उत्तराखंड: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा कोरोना काल को पीछे छोड़कर दिन प्रतिदिन नए आयाम जोड़ रही है. इस साल अब तक कुल 1,235,557 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। चार धाम में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है कि उत्तराखंड की सड़कें हमेशा खचाखच भरी रहती हैं। आइए, हम आपको बताते हैं कि उत्तराखंड में अब तक कितने तीर्थयात्री चारधाम यात्रा कर चुके हैं।
रिकॉर्ड संख्या में केदारनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं श्रद्धालु : हमेशा की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए उमड़ रहे हैं. अब तक 427,214 श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यह हाल तब है जब खराब मौसम के कारण अक्सर केदारनाथ यात्रा स्थगित होती रहती है। केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 25 मई तक बंद है. केदारनाथ यात्रा का मार्ग ग्लेशियरों के कारण खतरनाक है। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवाएं बाधित हैं।
दूसरे नंबर पर बद्रीनाथ धाम : केदारनाथ के बाद बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। अब तक 324,684 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ में भी मौसम दिन पर दिन बिगड़ता जा रहा है। भूस्खलन के कारण कई बार मार्ग बंद हो जाता है। इसके बाद भी बद्रीविशाल के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे गंगोत्री : चारधाम यात्रा में गंगोत्री यात्रा को सबसे दुर्गम माना जाता है। गंगोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में भारत चीन सीमा के पास स्थित है। मां गंगा की धाम गंगोत्री के अब तक 253,962 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यहां भी मौसम श्रद्धालुओं की कड़ी परीक्षा ले रहा है। लेकिन भक्त मां गंगा की एक झलक पाने के लिए हर कसौटी पर खरा उतरने को तैयार नजर आते हैं।
यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या 2.25 लाख के पार : मां यमुना के मंदिर यमुनोत्री धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2.25 लाख के पार हो गई है. अब तक 229,697 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम भी उत्तरकाशी जिले में आता है। यहां करीब 6 किमी पैदल चलना पड़ता है।
यमुनोत्री धाम में यूपी के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 17 तीर्थयात्रियों की मौत


Recent Comments