देहरादून: प्रदेश भर में मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव की संभावना है. जहां मैदानी इलाकों में साफ मौसम और तेज धूप की संभावना रहती है
वहीं, पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। शनिवार को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा, दोपहर में केवल रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे।
दून और मसूरी क्षेत्र में तेज धूप
दून और मसूरी क्षेत्र में शनिवार सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर 2 बजे के आसपास तेज धूप महसूस हुई, हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्की हवा चलने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसी तरह पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देहरादून के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, डोईवाला आदि मैदानी इलाकों में दिन भर तेज धूप रही।
7 जून तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथैरगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 7 जून तक मौसम लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है।


Recent Comments