हालांकि दिल्ली सरकार का दावा है कि पिछले 9 सालों में प्रदूषण में 30 प्रतिशत की कमी आई है, फिर भी यह दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली चौथे स्थान पर है। वहीं, नई दिल्ली को नौवें स्थान पर रखा गया है। ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के 6 शहर टॉप-20 लिस्ट में शामिल हैं।
दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 अकेले भारत में हैं। इतना ही नहीं बाकी 5 में से 3 शहर पाकिस्तान के हैं। पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में वायु प्रदूषण चिंता का विषय है। दिल्ली और एनसीआर के शहरों में हर साल सर्दियों के दौरान दम घुटने वाले दिन होते हैं। इसी बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जो भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण की गंभीरता को दर्शाती है।
रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 अकेले भारत में हैं। बाकी 6 शहरों में से 3 पाकिस्तान के हैं। इस प्रकार, दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 18 दक्षिण एशिया में हैं।
स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यू एयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर है। वहीं सबसे ज्यादा प्रदूषित 5 देशों में पहले स्थान पर चाड, दूसरे पर इराक और तीसरे पर पाकिस्तान है। चौथे नंबर पर बहरीन और 5वें पर पड़ोसी देश बांग्लादेश है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चाड का शहर एनजामेना दुनिया का 8वां सबसे प्रदूषित शहर है।चीन का होतन शहर दुनिया में दूसरे नंबर पर है, जबकि भारत का भिवंडी तीसरे नंबर पर है। 2022 में चाड, इराक, पाकिस्तान, बहरीन और बांग्लादेश पांच सबसे प्रदूषित देशों के साथ सूची में भारत आठवें स्थान पर था।
- लाहौर, पाकिस्तान
- होतन, चीन
- भिवंडी, भारत
- दिल्ली, भारत
- पेशावर, पाकिस्तान
- दरभंगा, भारत
- असोपुर, भारत
- एनजामेना, चाड
- नई दिल्ली, भारत
- पटना, भारत
- गाजियाबाद, भारत
- धौरहरा, भारत
- बगदाद, इराक
- छपरा, भारत
- मुजफ्फरनगर, भारत
- फैसलाबाद, पाकिस्तान
- ग्रेटर नोएडा, भारत
- बहादुरगढ़, भारत
- फरीदाबाद, भारत
- मुजफ्फरपुर, भारत


Recent Comments