पुरोला में स्थिति तनावपूर्ण है। यमुना घाटी के तीनों बाजार बंद कर दिए गए हैं। बड़कोट, पुरोला, नौगांव के सभी बाजारों में कोई भी दुकान नहीं खुली। उधर, महापंचायत के लिए पुरोला जाने की जिद पर अड़े हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं व व्यापारियों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस से काफी देर तक हाथापाई के बाद प्रदर्शनकारी उसी धरने पर बैठ गए, जिससे यहां लंबा जाम लग गया।
पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर आज गुरुवार 15 जून जिला प्रशासन ने बुधवार शाम क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी. जिले की सीमाएं भी सील कर दी गईं। हालांकि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन आज व्यापारी और हिंदू संगठन के लोग महापंचायत करने पर अड़े हुए हैं.
रुद्रसेना के संस्थापक गिरफ्तार
उत्तराखंड रुद्रसेना के संस्थापक राकेश तोमर को महापंचायत के लिए पुरोला जाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं बजरंग दल का दावा है कि कई कार्यकर्ता पुरोला पहुंच चुके हैं.

नौगांव : हिंदू जागृति मंच के संयोजक की गिरफ्तारी
पुलिस ने यमुनाघाटी हिंदू जागृति मंच के संयोजक केशव गिरि महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद धरने पर बैठे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस वाहन में पकड़े गए व्यापारियों और हिंदू संगठनों के लोगों को धरना स्थल से आधा किलोमीटर दूर छोड़ दिया गया। केशव गिरि महाराज ने अब ऐलान किया है कि 25 जून को बड़कोट में महापंचायत होगी. धरने के चलते पुरोला बफकोट मार्ग करीब ढाई घंटे तक बंद रहा।
बडकोट : पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प
पुरोला के रास्ते में पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर हिंदू संगठन धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने जबरन पुरोला जाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई, लेकिन भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके .
उत्तरकाशी : एसडीएम की अपील, भ्रामक सूचना न फैलाएं
पुरोला कांड की जांच कर रहे एडीएम तीर्थपाल सिंह ने लोगों से पुरोला कांड को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुरोला में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की है।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर वार्ता संपन्न , शादी से जुड़े कई मुद्दों पर मंथन किया


Recent Comments