मसूरी : एक बस अनियंत्रित होकर शहर के लाइब्रेरी-किंक्रेग रोड पर खाई में जा गिरी. बस में चालक समेत दो लोग सवार थे, सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.
मसूरी पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बस नंबर यूके 14 पीए 9099 आईटीबीपी गेट मसूरी देहरादून रोड के पास खाई में गिर गयी. इसकी सूचना हाजा से प्रभारी निरीक्षक,वरिष्ठ उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी लाइब्रेरी व अन्य कर्मचारी गण आपदा उपकरण के साथ आईटीबीपी गेट पर पहुंच गए.तथा जानकारी की गई तो बस में दो व्यक्ति चालक अहमद अली पुत्र हबीब अली निवासी जमनपुर सेलाकुई जिला देहरादून उम्र 65 वर्ष व उसका पुत्र आसिफ अली s/o अहमद अली निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष बैठे थे, जानकारी करने पर अवगत हुआ कि बस का प्रेशर लीक हो गया था
जिस पर बस में सवार यात्रियों को लाइब्रेरी चौक के अंतर्गत एमडीडीए पार्किंग के पास उतार दिया गया, 108 को तत्काल सूचना दी गई लेकिन 108 के समय पर नहीं पहुंचने पर घायल अहमद अली को उप जिला चिकित्सालय मसूरी इलाज के लिए कोतवाली मसूरी सरकारी वाहन से लाया गया । चिकित्सकों द्वारा चालक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, जबकि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
समान नागरिक संहिता पर बोले सीएम धामी, सभी राज्य यूसीसी लागू करें, देश को इसकी जरूरत है

