बुधवार को एस पी डी फिटनेस हब और SPORTS भानियावाला देहरादून के तत्वाधान में योग कराया गया । इस कार्यक्रम के  चीफ गेस्ट  सौरभ   थपलियाल    थे . इस कार्यक्रम के सयोंजक दीपक पॉवर थे। इस कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने भी योग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन गिरिराज उनियाल ने किया  था और उन्होने कहा योग करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। और योग करने से   लोगों का दिमाग   ताजा रहता है।

इस कार्यक्रम का आयोजन लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। बताया गया कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता हैं। भोजन आदि के पाचन हेतु नियमित हल्का व्यायाम करना बेहतर विकल्प है। लोगो को हल्का व्यायाम करने के लिए प्रेरित कर रहे है। साथ ही कई तरह के हल्के आसन, योगा और प्राणायाम के तौर तरीके भी बताये गए है। योग से लोगो का शारीरिक विकास होगा तो वही उसकी मांसपेशियों का विकास भी होगा।योग के नियमित अभ्यास से रोग जड़ से खत्म हो जाते हैं और शारीरिक लाभ मिलता है। योग किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है।

इस अवसर पर बच्चों ने योगा के साथ साथ सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया था। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट भी दिए गए हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा योग मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है और हम लोगों को योग से जुड़ा रहना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल जी, जाने-माने समाजसेवी वीर सिंह पंवार, डोईवाला के भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संपूर्ण सिंह रावत, भाजपा के जिला मंत्री विनय कर्णवाल, कार्यक्रम के संयोजक दीपक सिंह पंवार, सह संयोजक पवन बिज्लवाण, हरीश पंवार उपेंद्र रावत आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

उत्तराखंड: सीएम धामी ने कहा- सरकार लैंड जिहाद, लव जिहाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी