देहरादून : जी-20 सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे 46 प्रतिनिधिमंडल सदस्यों का आज जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर स्थानीय संस्कृति और लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथि स्थानीय लोक संस्कृति से परिचित हुए, स्थानीय गीतों पर नृत्य किया।

बैठक में जिलाधिकारी सोनिका, डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ एस के बरनवाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर टिहरी शालिनी पंत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, मौ0 शादाब, सहित जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय कलाकार, जिला प्रशासन एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे।

आपातकाल दिवस की बरसी पर भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।