उत्तराखंड के आठ पहाड़ी जिलों में आज (मंगलवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौडी, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं, अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई है . संवेदनशील क्षेत्रों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टानें गिरने की आशंका है, जिससे अलग-अलग स्थानों पर सड़कें और राजमार्ग अवरुद्ध हो जाएंगे।

प्रदेश में 43 सड़कें बंद
बारिश के बाद सोमवार को भी कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें आईं. जिसके चलते प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गईं। लोनिवि के मुख्य अभियंता दीपक यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 43 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हैं।

इसमें तीन राज्य राजमार्ग, दो मुख्य जिला राजमार्ग, एक जिला राजमार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। सड़कें खोलने के लिए 51 जेसीबी लगाई गईं। उन्होंने कहा कि सड़कें खोलने के कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी, इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून : सीएम धामी ने उत्तराखंड के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया