मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक 15 जुलाई को उत्तराखंड के नरेंद्रनगर स्थित एक होटल में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इस बैठक में यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ के सीएम और इन चारों राज्यों से दो-दो मंत्री हिस्सा लेंगे.
इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे. इसकी तैयारी को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को एक अहम बैठक बुलाई है. इस संबंध में महासचिव प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने सभी सचिवों को बैठक की सूचना भेज दी है. बैठक में 17 मुद्दों के अलावा तैयारियों पर चर्चा होगी.

