विकासनगर: जौनसार बावर से नकदी फसल टमाटर की अगेती आवक शुरू हो गई है. टमाटर किसानों को भी बाजार में अच्छे दाम मिल रहे हैं. कीमत मिलने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. वहीं, टमाटर की कीमतें उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रही हैं।

किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं

जौनसार बावर के किसानों को टमाटर से फायदा: जौनसार बावर के जनजातीय क्षेत्र में किसान कई हेक्टेयर में टमाटर की खेती करते हैं. अगेती नकदी फसल टमाटर की आवक मंडियों में शुरू हो गई है। जौनसार बावर की साहिया मंडी में प्रतिदिन 400 कैरेट टमाटर की आवक होती है। बाजार में 1 कैरेट टमाटर 1200 से 1500 रुपये तक बिक रहा है. टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है.

बाजार में 60 रुपये मिल रहा है टमाटर: किसानों का कहना है कि काफी मेहनत के बाद कई बार समय और बारिश के कारण फसल खराब हो जाती है. जिससे किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है. टमाटर की अगेती फसल से किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है. टमाटर 60 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेचे जा रहे हैं, ताकि किसानों को आजीविका में दिक्कतों का सामना न करना पड़े.स्थानीय किसान टीकम सिंह तोमर ने बताया कि वह 7 कैरेट टमाटर मंडी में लाए थे. उन्होंने कहा कि यह 1500 रुपये प्रति कैरेट के हिसाब से बिक रहा है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।

टमाटर की कीमत से किसान खुश: वहीं, तुलसी सिंह ने कहा कि अभी बाजार में टमाटर की आवक शुरू हुई है. अगर 1 कैरेट की कीमत लंबे समय तक 1000 से 1500 के बीच रहे तो किसानों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. बाजार के एक आढ़ती ने बताया कि टमाटर की फसल इन दिनों किसानों के लिए सोने पर सुहागा है। बाजार में टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि किसानों की समस्याओं का भी समाधान होगा। फिलहाल टमाटर की फसल आ गई है.

हल्द्वानी: सीएम धामी ने मौसम को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश