नैनीताल: देर रात नैनीताल हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. जिसमें दिनेश चंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष और सौरभ अधिकारी को महामंत्री चुना गया है। नतीजे के बाद हाईकोर्ट में रात भर जीत का जश्न चलता रहा.
बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 863 वकीलों ने मतदान किया. शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने के बाद देर रात चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई तो अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत को 449, डीएस मेहता को 229 और शशिकांत शांडिल्य को 124 वोट मिले। जबकि सचिव पद पर सौरभ अधिकारी को 433 और वीरेंद्र सिंह रावत को 419 वोट मिले।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार गुग्लानि को 452 और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मानवेंद्र सिंह को 446 वोट मिले। महिला उपाध्यक्ष पद पर शीतल सेलवाल को 352 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर प्रसन्ना कर्नाटक,लाइब्रेरियन पद पर मनी कुमार बाटला,वरिष्ठ कार्यकारिणी के 5 पदों पर भुवनेश जोशी, कांतिराम,किसन सिंह,प्रकाश पेटशाली,संजीव सिंह ने कब्जा जमाया है।वहीं, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला पद पर तेजस्विनी सागर और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला पद पर गुरबानी सिंह निर्विरोध चुनी गईं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी.के. जोशी की देखरेख में मतदान हुआ। जिसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी.के. जोशी के अलावा चुनाव समिति के पूरन रावत, आई.डी. पालीवाल, आलोक मेहरा, देवेंद्र बोरा, वन्दना सिंह, कु० स्वाती वर्मा, विनय चौहान, सैय्यद काशिफ जाफरी आदि उपस्थित थे।
आशिक अली बने कांवड़िए के लिए देवदूत, SDRF जवान ने कैसे बचाई जान , वीडियो देखें


Recent Comments