उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि के फलई गांव की 62 वर्षीय जानकी देवी ने गुलदार से लड़कर अपनी बहू पूनम देवी की जान बचाई। बुजुर्ग के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव हैं। सीएचसी अगस्त्यमुनि में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि बहू पूनम भी घायल है, लेकिन उसकी हालत में सुधार है।
गुलदार पथरीले रास्ते पर घसीटते हुए ले गया
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे फलई गांव की 62 वर्षीय जानकी देवी पत्नी सते सिंह राणा अपनी बहू पूनम देवी पत्नी केशव सिंह के साथ मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। दोनों घास काट रहे थे. वहाँ अन्य महिलाएँ भी थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने पूनम देवी पर हमला कर दिया। यह देख जानकी देवी चीखती हुए गुलदार से भिड़ गईं। इस पर गुलदार ने पूनम को छोड़ दिया और जानकी देवी को खींचकर ले जाने लगा।

इसी दौरान पूनम समेत अन्य महिलाएं चिल्लाने लगीं. लेकिन जानकी देवी ने हिम्मत नहीं हारी. एक तरफ गुलदार उन्हें घसीटते हुए आगे बढ़ रहा था तो दूसरी तरफ उन्होंने गुलदार पर दरांती से हमला करना शुरू कर दिया, जिससे उसका चेहरा भी घायल हो गया। सभी महिलाओं की चीख-पुकार और जानकी देवी के हमले से परेशान होकर आखिर गुलदार उन्हें छोड़कर भाग गया।
सिर में गंभीर चोट
ग्रामीणों ने घायल जानकी व पूनम देवी को सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां जानकी देवी के सिर पर कई टांके लगाये गये. उसके चेहरे, पीठ और पैरों पर भी गहरे घाव हैं. सिर में चोट लगने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, पूनम देवी की हालत में सुधार हो रहा है. गुलदार के भय से काफी डरी-सहमी है। उधर, रुद्रप्रयाग डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि गुलदार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मसूरी : मानसून की बारिश से सड़कों का बुरा हाल , विभाग की खुली पोल , दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ी ।


Recent Comments