सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत अटकफार्म तेलपुरा में बूथ समिति के सदस्यों के साथ घर-घर जाकर संपर्क किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले गये हैं. आज देश प्रगति कर रहा है और दुनिया के विकसित देशों से प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

महा जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया.साथ ही अगले लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की. विधायक ने कहा कि मोदी सरकार में भारत ने प्रगति की है, उपलब्धि के नये आयाम हासिल किये हैं. आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

देहरादून के नागरिकों को अब एक फोन कॉल पर मिलेंगी नागरिक सेवाएं, सीएम ने ‘अपणि सरकार नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर मंडल जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा महामंत्री सुखदेव फरस्वान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता छेत्री, यशपाल नेगी, बलबहादुर थापा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ समिति सदस्य उपस्थित थे।