बरसात के मौसम में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है. केवल आपातकालीन और सैन्य वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

बारिश के चलते हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहन चलेंगे। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि गत शनिवार रात आठ बजे एक यात्री वाहन सोनप्रयाग से ऋषिकेश के लिए जा रहा था, जो गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी बैरियर प्वाइंटों से यह जानकारी मांगी गई है कि रात में वाहनों को कैसे और किस स्तर से गुजरने दिया जाता है।

उधर, उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत प्रमुख राजमार्गों पर रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. केवल आपातकालीन और सैन्य वाहनों को आवाजाही होगी।