उत्तराखंड में कांग्रेस ने बुधवार से राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह शुरू कर दिया है. सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए और महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह पर बैठ गये.
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, दीपिका पांडे, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक हरीश धामी, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह, रवि बहादुर ,पूर्व विधायक विजयपाल सजवान ,राजकुमार मथुरा दत्त जोशी, गरिमा दसौनी, अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लगातार कई मंचों पर मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठाने पर उनके खिलाफ कुटिल कदम उठा रही है, लेकिन पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी हैं
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी है. भाजपा सरकार में न तो बच्चियां सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं। पिछले आठ महीनों में प्रदेश में महिलाओं के साथ हुई घटनाएं इसका प्रमाण हैं।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम में टिहरी गढ़वाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत प्रताप नगर क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी प्रदेश कांग्रेस के नेता मनमोहन सिंह शांति प्रसाद भट्ट अखिलेश उनियाल जोत सिंह रावत मुरारीलाल खंडवाल नरेंद्र सिंह राणा धनीलाल शाह मुशर्रफ अली देवेंद्र नौटियाल कुलदीप सिंह पवार भरत सिंह बुटोला, मान सिंह रौतेला ,भरत चंद रमोला सुरेंद्र सिंह रावत , दर्शन लाल नौटियाल जगपाल गुसाईं महिपाल सिंह रावत खुशी लाल,दीपचंद सजवान ,मुन्नी देवी विष्ट ,मीना साह ,सुमन नैथानी ,विमला देवी प्यारी देवी ,संगीता बिष्ट, तनीषा रावत, किशोर मंद्रवाल,होंसियर सिंह थलवाल,दिनेश कृषाली सुरेश जुयाल, अनिल राणा,जसवीर सिंह कंडियाल श्याम लाल शाह कुंवर सिंह पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने देहरादून की ओर कूच किया और विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ किया।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह प्रभारी और संयोजक दीपिका पांडे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक प्रीतम सिंह, विधायक विक्रम सिंह नेगी उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना राजपाल खरोला , सैकड़ों लोग कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिला टिहरी ने अन्य नेताओं के साथ मौन सत्याग्रह में भाग लिया।
इस बीच, टिहरी गढ़वाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि मोदी सरकार हमारे नेता राहुल गांधी को फंसाने की साजिश कर रही है। जिस तरह से राहुल गांधी लगातार संसद में मोदी-अडानी संबंधों, किसानों की आवाज और युवाओं की बेरोजगारी पर सवाल उठा रहे हैं, उससे मोदी सरकार चिंतित है. जिसका 2024 में देश की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी.


Recent Comments