देहरादून: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सत्यापन एवं मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से समय पर काम पूरा करने को कहा. मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं और नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें.मंत्री ने कहा कि हम उस पार्टी के सदस्य हैं, जिसके नेता दुनिया के सबसे महान नेता हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे मजबूत पार्टी भारतीय जनता पार्टी है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया.

इसके अलावा मंत्री जोशी ने हर वर्ष की भांति अगस्त माह में देहरादून में होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की. मंत्री ने कहा कि इस वर्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम 27 अगस्त को देहरादून तथा 28 अगस्त को मसूरी में आयोजित किया जायेगा।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, आरएस परिहार, मोहित शर्मा, उमा नरेश तिवारी, राजेश बदौनी सहित पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक और मण्डल पदाधिकारी मौजूद थे।

केदार घाटी की लाइफलाइन का बुरा हाल, केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह गिर रहे पत्थर