काण्डी – परोगी :- रमल सिंह रावत की रिपोर्ट :
पिछले काफी दिनों से यमुना काण्डी पम्पिंग पेयजल योजना काफी सुर्खियों में चल रही है, पिछले दिन अधिशाषी अभियंता,तहसीलदार और छेत्रीय लोगो के द्वारा स्थलीय निरक्षण किया गया था और कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया था और अधिशाषी अभियंता को लोगो ने खरी खोटी सुनायी और ग्रामीण उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, उसी को देखते हुए आज विभाग के आदेश की बाद अधीक्षण अभियंता जल निगम नई टिहरी अलोक कुमार की अध्यक्षता में एक टीम आज मौके पर आ के स्थलीय निरक्षण किया गया और कार्य में काफी खामिया पाई गई।
टीम ने अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया की जितना काम हुवा है वो अब दुबारे से किया जाय और आरसीसी द्वारा निर्मित जितने भी टैंक है उनकी लैब टेस्टिंग की जाएगी।
टीम ने ये भी निर्देशित किया की जहा पर पाइप लाइन उप्पर है उस पर पेंट करके मानकों की हिसाब से दुबारा दबाया जाएगा। इस अवसर पर टीम को ग्रामणिणो और जनप्रिनिधियो का विरोध भी झेलना पड़ा।
ग्रामणिणो और जनप्रिनिधियो के विरोध देखते हुए टीम और छेत्रीय लोगो की साथ एक समझौता हुवा है :-
इन बिन्दुओ पर सहमति बनी:
1-राइजिंग मेन सिलसु (एन०पी०एस०) से आई पी० एस० प्रथम (काण्डी मल्ली ) तथा आईपी०एस. प्रथम से रोप जलासय चवाणकॉल लाईन को
दोबारा दबाया जाएगा व पाईयों पर पेंट किया जाएगा
2- जे० आई० पाईप लाईन को मानवों के अनुसार दोबारा निकाल भर दबाया जाएगा।
3- आई0 पी यस प्रथम एवं टॉप जलाशय की गुणवता हेतु NDT कराने की सहमति की गयी। एक सप्ताह के अन्दर टेस्टिंग की जाएगी। टेस्टिटिंग रिपोर्ट में किसी प्रकार की कभी होने पर टैंक का पुनः निर्माण किया जाएग। जे0 आई पाईप सूर्यप्रकाश की थर्ड पार्टी की निगरानी में जाँच के उपरान्त ही उपयोग में लाया जाएगा अगर पाईप टेस्ट में फेल आता है तो समस्त पाईप को बदला जाएगा।
4- बैठक में यह भी तय किया गया स्थानीय लोगों की एक निगरानी समिति का गठन किया जाएगा बच्च काण्डी, सड़क, बेल से एक. एक निगरानी समिति से चयन के सम्पूर्ण भी देख रेख का प्रगति कार्य की रिपोर्ट निगरानी समिति को देते रहेंगे।

इस अवसर पर आलोक कुमार अधीक्षण अभियंता, प्रशांत भरद्वाज अधिशाषी अभियंता, के एन सेमवाल अधिशाषी अभियंता, आदित्य साहू TCS , मुकेश नेगी स० अभियंता,
महिपाल सिंह सजवाण, विक्रम सिंह सजवाण, राजेश सजवाण अध्यक्ष बीजेपी युवा मोर्चा, कन्हैया सिंह राणा, जयपाल सिंह राणा, रामचन्द्र सिंह रावत प्रधान, सुरेंद्र दास प्रधान, रणवीर सिंह सजवाण, नागेंद्र सिंह रावत, रमल रावत, संदीप रावत, सिया कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

