डोईवाला: देहरादून के डोईवाला के पंचवटी क्षेत्र में एक भाई-बहन को कोबरा ने डस लिया, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. घटना शाम करीब 4 बजे की है. जहां अरविंद पांचाल के 3 साल के बेटे शिवांश और 4 साल की बेटी आसिन को घर में कोबरा ने काट लिया.इसके बाद दोनों बच्चे बेहोश हो गये. दोनों को बेहोशी की हालत में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को आईसीयू में रखा है। वन विभाग ने कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है.

जानकारी के मुताबिक, पंचवटी कॉलोनी में अरविंद पांचाल के घर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उनका 3 साल का बेटा शिवांश और 4 साल की बेटी आसिन अचानक बेहोश हो गए. कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर बिस्तर पर पड़ी तो वहां काला कोबरा सांप दिखाई दिया. जब परिजनों ने शव को देखा तो आसिन की गर्दन पर कोबरा के काटने के निशान दिखे।दोनों बच्चों को तुरंत हिमालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में दोनों का इलाज चल रहा है. इसके साथ ही वन विभाग की टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है.

यमुना काण्डी पम्पिंग पेयजल योजना की उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा स्थलीय निरक्षण किया गया, कार्य मानकों की अनुरूप नही, दुबारे से काम होगा