ठाणे: एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में, ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, इस मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था.

शाहपुर पुलिस ने कहा कि ठाणे में शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इस मशीन का उपयोग समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि शाहपुर तालुका में मुंबई-नासिक हाईवे से 5 से 6 किलोमीटर दूर सरलाम्बे गांव के आसपास समृद्धि हाईवे का काम चल रहा था। घटना इसी जगह पर बीती रात करीब 11 बजे की है. उस वक्त साइट पर 17 मजदूर और 9 इंजीनियर मौजूद थे. तभी गार्डर पर काम कर रहे मजदूरों पर अचानक एक लॉन्चर गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू कर दिया.

इसके बाद स्थानीय पुलिस और हाईवे प्रशासन के कर्मियों ने क्रेन की मदद से गार्डर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि गार्डर के नीचे अभी भी 4 से 5 मजदूर दबे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और अब तक 14 मजदूरों के शवों को शाहपुर के सरकारी उपजिला अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा.

उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव में दीपक जोशी हारे, सुनील लखेड़ा नए अध्यक्ष बने