देहरादून : कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौडी और उधम सिंह नगर में बारिश का येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को कुमाऊं मंडल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

आज स्कूल बंद रहेंगे
बारिश की चेतावनी को देखते हुए गुरुवार को नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में 12वीं कक्षा तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. ये आदेश तीनों जिलों के जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं।


Recent Comments