उत्तराखंड: राज्य में भारी बारिश जारी है. बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है. भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग और स्थानीय क्षेत्रों को राजमार्गों से जोड़ने वाली लिंक सड़कें हैं। आज सुबह चमोली जिले में भूस्खलन हुआ. चमोली में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग और छिनका में भूस्खलन हुआ। बद्रीनाथ आने-जाने का रास्ता बंद है.

उत्तरकाशी में भूस्खलन: चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण स्थल गंगोत्री जाने वाले यात्री भी परेशान हैं. उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण आए मलबे के कारण अवरुद्ध है। उत्तरकाशी में भटवाड़ी से करीब 500 मीटर आगे भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गया है. जिसके चलते सुबह से ही गंगोत्री की ओर आने वाला यातायात बाधित है। गंगोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क पर फंसे हुए हैं।

इस साल बार-बार बाधित हो रही है चारधाम यात्रा: इस साल मानसूनी बारिश के कारण चारधाम यात्रा काफी प्रभावित हुई है। 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए बारिश खलनायक साबित हुई है। सावन से पहले चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. लेकिन जब से मानसून की बारिश ने यात्रा मार्गों में खलल डालना शुरू किया है, चारधाम यात्रा का रंग भी फीका पड़ने लगा है. मानसून से पहले अकेले केदारनाथ धाम में 15 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे।

प्रशासन को तीर्थयात्रियों से इतनी बड़ी संख्या में न आने का अनुरोध करना पड़ा. लेकिन अब मानसून सीजन में हर दिन औसतन 4000 श्रद्धालु चारधाम पहुंच रहे हैं.

विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स में उत्तराखंड पुलिस का जलवा, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने जीते दो स्वर्ण पदक