देहरादून: उत्तराखंड में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया है. उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों के मामले में राजस्थान ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन भाजपा के शासनकाल में उत्तराखंड में ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया है. जिसको लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गैर-बीजेपी राज्यों का रुख करना चाहिए. जिससे उनका भ्रम दूर हो जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बीजेपी समेत पार्टी के मीडिया प्रभारियों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. उन्होंने कहा कि जिस राज्य में अंकिता न्याय दिलाने की बात कर रही है और जिस राज्य में वीआईपी का नाम उजागर हो रहा है वहां पिंकी हत्याकांड जैसे अपराध हो रहे हैं. इस बारे में बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी क्या कहेंगे? उन्होंने कहा कि मनबीर चौहान ऐसा बयान देकर क्या साबित करना चाहते हैं. उन्हें सोच समझकर बयान देना चाहिए.
करन माहरा ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर हिंसा के लिए सिर्फ 36 सेकेंड का वक्त दिया, लेकिन अपने बयान में राजस्थान और छत्तीसगढ़ को जोड़ लिया. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी राज्य में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है तो उसका विरोध करना चाहिए. वहीं कांग्रेस हर गलत बात का विरोध करती है।
उत्तराखंड : डेंगू के बाद अब राज्य में आई फ्लू ने दी दस्तक, मरीज न घबराएं, डॉक्टरों की ये सलाह मानें

