लक्सर: भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा लक्सर में एक मेगा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान किसानों ने हरिद्वार सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. इसके साथ ही हरिद्वार सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जल्द पूरी की जाएंगी.

लक्सर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद किसान संगठन लगातार सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन ने लक्सर में किसान महा ट्रैक्टर रैली निकाली और सरकार से फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की.

वहीं, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार किसानों, गरीबों, मजदूरों और आम लोगों की सरकार है. मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में किसानों के हित में जो योजनाएं शुरू कीं, वे पिछले 50 वर्षों में लागू नहीं हो सकीं। कहा कि प्रदेश की धामी सरकार एक संवेदनशील सरकार है। आपदा के समय हम पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आपदा से लक्सर तहसील क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान हुआ है।लोगों के घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है, किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं. राज्य की धामी सरकार किसानों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया.

उनके अलावा गन्ना मंत्री, सिंचाई मंत्री और कृषि मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया है. प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस क्षेत्र को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। सांसद ने कहा कि टूटे तटबंधों की मरम्मत, सड़कों की मरम्मत और आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को 35 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

जल्द ही केंद्र सरकार की एक सर्वेक्षण टीम आपदा क्षेत्र का दौरा करेगी और नुकसान का आकलन करेगी जिसके बाद केंद्र सरकार आपदा पीड़ितों को सहायता प्रदान करेगी. भारतीय किसान यूनियन (भानु) नेता नितिन चौधरी ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं.

एक बीघे गन्ना बोने में लगभग 10 हजार रुपये का खर्च आता है, हमारी सरकार से मांग है कि कम से कम फसल बोने में जो लागत आयी है, उसकी प्रतिपूर्ति तो सरकार करे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन महीने तक कर्ज माफी की बात कही है. वहीं जब किसान की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी तो तीन महीने में पैसा कहां से आएगा? हमारी सरकार से मांग है कि एक साल का केसीसी ऋण माफ किया जाये.

इस दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व दर्जा धारी श्यामवीर सैनी, चौधरी शेर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम मौजूद रहे।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को तहसील ऑफिस और अन्य परेशानियों के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा