मसूरी : नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें पांच प्रतिज्ञाएं ली जायेंगी, वीरों का वंदन किया जायेगा तथा प्रत्येक समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। देश की आजादी में योगदान देने के लिए मसूरी झील शिलाफलकम स्थापित की जाएगी। देश के लिए आजादी में योगदान देने वालों और देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों का उल्लेख किया जाएगा।

वहीं विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे रोपे जाएंगे और प्रत्येक घर से मिट्टी एकत्र कर कलश में भरकर नगर पालिका में जमा की जाएगी और वहां से कर्तव्य पथ दिल्ली ले जाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शहरवासियों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की जायेगी।

