देहरादून/मसूरी: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. राज्य में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं भारी बारिश के कारण देहरादून शहर के पास स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों से पानी बहने लगा. जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, शिव मंदिर के पास भारी भूस्खलन और पेड़ गिरने से मसूरी-देहरादून मार्ग बंद हो गया, जिसे काफी देर बाद खोला गया।

गौरतलब है कि मसूरी में बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. उधर, देहरादून-मसूरी मार्ग पर देर शाम शिव मंदिर के पास मलबा और पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मसूरी से मरीज को देहरादून ले जा रही 108 एंबुलेंस भी सड़क पर फंस गई। इसके साथ ही सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और सड़क पर आए मलबे और पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया.

इसी दौरान सड़क से मलबा और पेड़ हटाते समय जेसीबी मशीन का टायर फट गया. जिसके कारण सड़क खोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। साथ ही रात 3 बजे सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।देहरादून शहर के पास टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों से पानी बहने लगा।

वहीं, मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

सिएट लिमिटेड ने भारत से साइबेरिया के लिए 22,000 कि.मी. की ऐतिहासिक स्थलीय साहसिक यात्रा शुरू की