मसूरी. कीन संस्था के 150 से अधिक पर्यावरण मित्रों को नगर पालिका परिषद ने ड्रेस वितरित कीं। जिसमें पुरुषों को पेट कमीज का एक सेट और महिलाओं को सलवार कुर्ता का एक सेट दिया गया।

नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने हिलदारी के सहयोग से शहर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करने वाली कीन संस्था के 150 से अधिक पर्यावरण मित्रों को कपड़े वितरित किये।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर की स्वच्छता में कीन के पर्यावरण मित्रों का अहम योगदान है। पर्यावरण मित्र घर-घर से कूड़ा एकत्र कर शहर को स्वच्छ रखने की अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पालिका ने उनका सम्मान किया और ड्रेस का वितरण किया.

इस मौके पर हिलदारी प्रबंधक अरविंद शुक्ला ने कहा कि कीन संस्था के तहत शहर की सफाई करने वाले महिलाओं व पुरुषों को ड्रेस दी गई. उन्होंने कहा कि अभी एक जोड़ी ड्रेस दी जा रही है और जल्द ही दूसरी जोड़ी ड्रेस भी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता में उनकी अहम भूमिका है. वहीं, ड्रेस मिलने के बाद उसकी एक अलग पहचान होगी. जो लोग कहते हैं कि हमारे घर से कूड़ा नहीं हटाया जाता.अब ड्रेस मिलने से यह शंका भी दूर हो जाएगी। ड्रेस पर कीन का निशान भी लगा हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि कीन संस्था को गीला व सूखा कूड़ा एकत्र करने के लिए 13 हजार से अधिक प्रिंटेड बैग दिए गए हैं, ताकि भविष्य में गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जा सके और और एक ही कटटे में दोनों प्रकार का कूड़ा न ले जा सके व उसे अलग करने में परेशानी नहीं होगी .

इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, राजवीर चौहान, विरेंद्र बिष्ट, सभासद सुरेश थपलियाल, दर्शन रावत, प्रताप पंवार, रूबीना अंजुम, कीन के प्रबंधक अशोक व सुपरवाइजर निर्मला नवाल, दीपक, किरन, लीला, बबीता सक्सेना आदि मौजूद रहे।