रुद्रप्रयाग : गौरीकुंड में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है. यहां गौरी गांव में सुबह करीब पांच बजे भारी भूस्खलन होने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से दो की मृत्यु हो गई। एक बच्चे का इलाज चल रहा है. उधर, कोटद्वार में बारिश के कारण एक बस मलबे में फंस गई. बारिश के कारण यहां भारी नुकसान हुआ है.
आज सुबह गौरी गांव में भूस्खलन से नेपाली मूल के तीन बच्चे मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला. आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इन बच्चों को इलाज के लिए गौरीकुंड अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक बच्चे का इलाज चल रहा है.

उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों के लिए ऑरेंज और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल और चंपावत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं, बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है. हरिद्वार, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर बरसेंगे सितारे, जानें क्या करें तैयारी


Recent Comments