देहरादून : आज उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों के लिए ऑरेंज और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल और चंपावत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं, बाकी जिलों में गर्जना के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है. हरिद्वार, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पौडी में स्कूलों और आंगनबाडी केंद्रों में छुट्टी रहेगी
मौसम को देखते हुए पौड़ी जिला प्रशासन ने बुधवार को जिले के कक्षा 1 से 12वीं के साथ ही आंगनबाडी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है. इस संबंध में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास अधिकारी को अवकाश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

सिएट लिमिटेड ने भारत से साइबेरिया के लिए 22,000 कि.मी. की ऐतिहासिक स्थलीय साहसिक यात्रा शुरू की