राज्य सरकार ने जौनपुर , बिन्हार ,पछवादून ,मसूरी, जौनसार क्षेत्र और लाखों श्रद्धालुओं के प्रसिद्ध इष्ट देव बलभद्र महाराज भद्रराज देवता मंदिर में मेले के व्यवस्थित संचालन और सुविधाओं के लिए साढ़े तीन लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है ।

जिससे मंदिर समिति एवं सभी भक्तगण अत्यंत प्रसन्न एवं आनंदित हैं। आपको बता दें कि भद्रराज मंदिर समिति के अध्यक्ष और बीजेपी नेता राजेश नौटियाल के प्रयासों से पिछले साल घिया माई सक्रांति कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया था. इसके अलावा मंदिर समिति ने भद्रराज मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग की थी . जिसको लेकर प्रदेश के मुखिया ने मंदिर कमेटी व लाखों श्रद्धालुओं के जुड़े आस्था के केंद्र की मांग पूर्ण करते हुए भद्रराज मंदिर को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की थी। जिसको लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल और समिति की मेहनत रंग लाई। और सरकार द्वारा इस साल 16 और 17 अगस्त को लगने वाले भद्रराज मेले के भव्य आयोजन को लेकर 3:30 लाख रुपए अनुदान स्वीकृत किए हैं।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल और उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया। और कहा कि राजकीय मेले की घोषणा होने के बाद इस क्षेत्र को और बेहतर बनाया जायेगा.

