नैनीताल: पिछले दिनों नैनीताल के ग्रामीण क्षेत्रों में आई आपदा के बाद एक दर्जन गांवों की सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं. भारी बारिश के कारण कई परिवार प्रभावित हुए हैं. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और तमाम अधिकारियों ने आपदा प्रभावित अमगड़ी न्याय पंचायत का दौरा किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अधिकारियों को क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए. इस दौरान नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य भी मौजूद रहे.

यशपाल आर्य ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोटाबाग की अमगड़ी न्याय पंचायत आपदा से पूरी तरह प्रभावित हुई है. किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गयी है. सड़कें ध्वस्त हो गई हैं जिससे इलाके के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इसलिए सभी विभाग जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर सरकार को रिपोर्ट भेजें, ताकि आपदा से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा मिल सके.

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारी बारिश से राज्य में काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में सरकार को जल्द मुआवजा देकर लोगों को राहत देनी चाहिए.

इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान को लेकर वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे और क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाने की बात करेंगे. इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, पीसी गोरखा,भारती बिष्ट, हेम नैनवाल, हीराबल्लभ बधानी,विपिन भट्ट निर्मल अग्रवाल,गोपाल दत्त तिवारी, नंदन चौधरी, हीरा भंडारी, गिरीश चंद्र डूंगर रावत ग्राम प्रधान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान’ में पीएम मोदी ने लोगों से भाग लेने का आग्रह किया